शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीवीआर (PVR) ने सिनेमैक्स इंडिया (Cinemax India) में हिस्सेदारी खरीदी

पीवीआर लिमिटेड (PVR Ltd) ने सिनेमैक्स इंडिया लिमिटेड (Cinemax India Ltd) का अधिग्रहण कर लिया है।
कंपनी की सब्सीडियरी सिने हॉस्पिटैलिटी प्रा. लि (Cine Hospitality Pvt Ltd) ने सिनेमैक्स में ब्लॉक डील के जरिये हिस्सेदारी खरीद ली है। 
यह अधिग्रहण सिनेमैक्स के 203.65 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 395 करोड़ रुपये में किया गया है। इस सौदे के बाद पीवीआर देश का सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स संचालक बन जायेगा।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 293.40 रुपये तक ऊपर  चला गया। हालांकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 2:14 बजे 3.69% की बढ़त के साथ यह 289.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!