शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा 30% बढ़ा है।
बैंक को अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में 267 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 206  करोड़ रुपये रहा था।
बैंक की कुल आय में भी 30% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी 2012-13 की तीसरी तिमाही में बैंक की आमदनी बढ़ कर 2156  करोड़ रुपये हो गयी है जबकि 2011-12 की समान अवधि में बैंक की कुल आय 1655  करोड़ रुपये थी।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:12 बजे 0.57% की बढ़त के साथ यह 437.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!