शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन (Suzlon) : कच्छ विंड पार्क (Kutch Wind Park) की क्षमता बढ़ी

सुजलॉन समूह (Suzlon Group) की गुजरात परियोजना 1000 मेगावाट क्षमता को पार कर गयी है।
कंपनी की कच्छ विंड पार्क (Kutch Wind Park) परियोजना की स्थापित 1,000 मेगावाट क्षमता से ज्यादा बढ़ चुकी है। इस उपलब्धि के साथ यह देश का सबसे बड़ा विंड पार्क बन गया है। 
वर्तमान में गुजरात में कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 1,500 मेगावाट से ज्यादा है।
गौरतलब है कि अगस्त 2005 में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था। जिसमें सुजलॉन के सभी टर्बाइन मॉडल, विशेषकर आधुनिक एस9एक्स का भी इस्तेमाल किया गया है।
बीएसई में  कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 3.29% की बढ़त के साथ यह 20.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!