शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) की आय बढ़ी, शेयर उछला

आईटी (IT) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) की तीसरी तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीद से बेहतर रहे हैं।
इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2369 करोड़ रुपये रहा है, जबकि जुलाई-सितंबर तिमाही में भी कंपनी का मुनाफा 2369 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की आय में 6% की बढ़त दर्ज की गयी है। जुलाई-सितंबर 2012 में 9858 करोड़ रुपये की तुलना में अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़ कर 10,424 करोड़ रुपये हो गयी।
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) में भी इजाफा हुआ है। पिछली तिमाही के 41 रुपये 46 पैसे के मुकाबले इस बार 41 रुपये 47 पैसे रही है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 2,609 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 9:25 बजे 11.32% की बढ़त के साथ यह 2,583 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!