शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में बजाज कॉर्प लिमिटेड (Bajaj Corp Ltd)  के मुनाफे में 45% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 42 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 2011-12 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 29 करोड़ रुपये रहा था। 
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कपनी की कुल आमदनी भी 32% बढ़ कर 148 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 112 करोड़  रुपये रही थी।  
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 249.70 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:42 बजे 0.67% की बढ़त के साथ यह 246.36 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!