शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल इंडिया (Gail India) : दाभोल (Dabhol) संयंत्र की कमिशनिंग शुरू

गेल इंडिया लिमिटेड (Gail India Ltd) के दाभोल (Dabhol) संयंत्र से कमिशनिंग शुरू हो गयी है।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी स्थित दाभोल संयंत्र से 5 मिलियन टन प्राकृतिक गैस की कमिशनिंग शुरू की गयी है। कंपनी ने इस संयंत्र के लिए पिछले वर्ष मार्च में ही एलएनजी शिपयार्ड का आयात किया था। गौरतलब है कि इस संयंत्र से देश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पूरी की जायेगी।
कंपनी अगले तीन-चार वर्षों में लगभग आधा दर्जन एलएनजी कार्गोज आयात करने की भी योजना बना रही है। इस संयंत्र के माध्यम से कंपनी ने अपनी क्षमता 10 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य रखा है।
बीएसई में कंपनी के शेयर  भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:25 बजे 0.71% के नुकसान के साथ यह 364.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!