शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी पावर (JP Power) को 98 करोड़ का घाटा

अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (Jaiprakash Power Ventures Ltd) को घाटा हुआ है।

इस दौरान कंपनी को 98 करोड़ रुपये का घाटा  हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में 60 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 427 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 397 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:31 बजे 4.72% के नुकसान के साथ यह 38.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!