शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के मुनाफे में वृद्धि

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के मुनाफे में 25% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 128 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 102 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। 
बैंक की कुल आमदनी में भी 19% का इजाफा हुआ है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 1194  करोड़ रुपये रही है। जो कि 2011-12 की समान तिमाही में 1003 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में साउथ इंडियन बैंक के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 29.70 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 02:45 बजे 2.82% की बढ़त के साथ यह 29.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2013)

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!