शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी एस्सार ऑयल (Essar Oil)

अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में एस्सार ऑयल लिमिटेड (Essar Oil Ltd) को 32 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 
2011-12 की समान तिमाही में कंपनी को 3986 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में 86% का इजाफा हुआ है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 23,882 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 12,869 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजे मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का  रुख रहा। 0.61% की कमजोरी के साथ यह 72.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!