शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) का मुनाफा 68% बढ़ा

आईटी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (HCL Technologies Ltd) के मुनाफे में वृद्धि हुई है। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 965 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 573 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 68% की बढ़ोतरी हुई है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आमदनी भी बढ़ी है। इस दौरान कंपनी की आमदनी 19% बढ़ कर 6274 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 720.90 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:25 बजे 3.74% की बढ़त के साथ 699.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!