शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिलेगा महारत्न (Maharatna) का दर्जा

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Ltd) को महारत्न (Maharatna) का दर्जा देने के लिए मंजूरी दे दी गयी है।

गौरतलब है कि भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा बीएचईएल को महारत्न का दर्जा देने के लिए कैबिनेट के समक्ष के प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद कंपनी स्वतंत्र रूप से आर्थिक फैसले ले सकेगी।

इस उपाधि से कंपनी बिना सरकार की अनुमति के किसी भी संयुक्त उपक्रम में 5,000 करोड़ से ज्यादा की पूँजी निवेश कर सकेगी। वर्तमान में देश में कोल इंडिया (Coal India), एनटीपीसी (NTPC), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन(Indian Oil Corporation), ओएनजीसी (ONGC) और सेल (SAIL) इन पाँच कंपनियों को ही महारत्न का दर्जा प्राप्त है। 

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:36 बजे 0.18% की कमजोरी के साथ यह 225.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख