शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में दोपहिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के मुनाफे में 20% की कमी आयी है।
कंपनी का मुनाफा 613 करोड़ रुपये से घटकर 488 करोड़ रुपये हो गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 6119 करोड़ रुपये से बढ़कर 6278 करोड़ रुपये हो गयी। 
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए नतीजे की प्रतिक्रिया शुक्रवार को बाजार खुलने पर ही कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में हीरो होंडा के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 16.95 रुपये यानी 0.92% की गिरावट के साथ 1600.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख