शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) के मुनाफे में हल्की बढ़त

आईटी (IT) क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो (Wipro) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 7% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी का तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफा बढ़कर 1716 करोड़ रुपये हो गया, जबकि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 1610 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में विप्रो की कुल आय में 3% की वृद्धि हुई है। इस अवधि में कंपनी की आमदनी 109,89 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में विप्रो की आय 106,20 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) 6.57 रुपये से बढ़कर 7.00 रुपये हो गयी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 09:25 बजे 3.73% की कमजोरी के साथ यह 415 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख