शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) का मुनाफा मामूली घटा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Exide Industries Ltd) का मुनाफा 104.09 करोड़ रुपये रहा है।

जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 104.30 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 0.20% की मामूली गिरावट दर्ज हुई है। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 17% बढ़ कर 1463 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1247 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री भी 17% बढ़ कर 1462 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में जबरदस्त गिरावट का रुख है। सुबह 11:30 बजे 7.66% की कमजोरी के साथ यह 128.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!