शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक (Federal Bank) का मुनाफा मामूली बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में फेडरल बैंक लिमिटेड (Federal Bank Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 211 करोड़ रुपये हो गया है।

जो कि गत वर्ष की समान तिमाही में 202 करोड़  रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 4% की वृद्धि हुई है।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 8% बढ़ कर 1726 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 1605 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11:46 बजे 1.07% की कमजोरी के साथ यह 506.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख