शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के मुनाफे में मामूली बढ़त

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (IDBI Bank Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 417 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 410 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 2% की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 13% बढ़ कर 7070 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 6282 करोड़ रुपये रही थी।  
बैंक के नतीजों की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने  के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा।
आज के कारोबार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.92% की कमजोरी के साथ यह 113.35 रुपये पर बंद हुआ।  (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!