शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस (Reliance) के नतीजे उम्मीदों से बेहतर

भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) ने अक्टूबर-दिसंबर 2012 की तिमाही के दौरान 5502 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है।
यह मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 4440 करोड़ रुपये से 24% ज्यादा है। ठीक पिछली तिमाही, यानी कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही के 5376 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 2.3% ज्यादा है। ये नतीजे बाजार के अनुमान के बेहतर रहे हैं। बाजार के विश्लेषकों का अनुमान था कि कंपनी का मुनाफा 5200 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा।
कंपनी का शुद्ध कारोबार (नेट टर्नओवर) 93,886 करोड़ रुपये रहा है, जो ठीक पिछली तिमाही के 90,336 से 3.9% ज्यादा है। कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही के 85,135 से 10.3% ज्यादा है। कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 9.6 डॉलर प्रति बैरल रहा है। यह 2012-13 की दूसरी तिमाही में 9.5 डॉलर प्रति बैरल था। हालाँकि इस तिमाही के लिए जानकारों का अनुमान 8.5-9.0 डॉलर प्रति बैरल का था। इस लिहाज से जीआरएम भी अनुमान से बेहतर कहा जा सकता है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में कंपनी का ईपीएस (बेसिक) बढ़ कर 17.0 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 13.6 रुपये रहा था।
रिफाइनिंग कारोबार में कंपनी की तिमाही आमदनी 86,641 करोड़ रुपये रही है, जो ठीक पिछली तिमाही के 83,878 करोड़ रुपये से 3.3% ज्यादा है। 2011-12 की दूसरी तिमाही के 76,738 करोड़ रुपये से 13% ज्यादा है। कंपनी के तेल-गैस खनन कारोबार की आमदनी 1,921 करोड़ रुपये रही है। इसमें तिमाही-दर-तिमाही 23.4% की गिरावट आयी है, जबकि साल-दर-साल 32.2% की कमी आयी है। पेट्रोकेमिकल कारोबार में कंपनी की आमदनी साल-दर-साल 11.5% बढ़ कर 22,053 करोड़ रुपये रही है। इसमें तिमाही-दर-तिमाही 0.02% कमी आयी है।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब सोमवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 9.30 रुपये यानी 1.05% की बढ़त के साथ 898.95 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 902.70 रुपये चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख