शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैबको इंडिया (Wabco India) का मुनाफा 26% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में वैबको इंडिया लिमिटेड (Wabco India Ltd) के मुनाफे में गिरावट आयी है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 26% वृद्धि घट कर 28 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 38 करोड़ रुपये रहा था। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी भी 13% घट कर 221 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 253 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार  को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.26% की बढ़त के साथ यह 1,608 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!