शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लि (Cholamandalam Investment & Finance Company Ltd) का मुनाफा बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 81 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 41 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 98% बढ़ा है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 43% बढ़ कर 654 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 458 करोड़ रुपये थी। 
कंपनी के नतीजों की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.09% की कमजोरी के साथ यह 282.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2013)
 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!