शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लैब (Unichem Lab) के मुनाफे में 30% की वृद्धि

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 में यूनिकेम लेबोरेटरीज लिमिटेड (Unichem Laboratories Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 30 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में यह 24 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 25% की वृद्धि हुई है। 
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 4% बढ़ कर 233 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 223 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इस दौरान कंपनी की बिक्री 5% बढ़ कर 220 करोड़ रुपये से बढ़ कर 231 करोड़ रुपये हो गयी है।
शुक्रवार को बीएसई मे कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 6.05% की कमजोरी के साथ यह 189.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!