शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल होटल्स (Oriental Hotels) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल होटल्स लिमिटेड (Oriental Hotels Ltd)  के मुनाफे में 50% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 3 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2 करोड़ रुपये रही थी। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 10% बढ़ कर 78 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 71 करोड़ रुपये रही था। 
कंपनी के नतीजों की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई मे कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 2.17% की कमजोरी के साथ यह 22.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख