शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) का मुनाफा बढ़ कर 3345 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कैर्न इंडिया लिमिटेड (Cairn India Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 48% बढ़ा है।

अक्टूबर-दिसंबर 2012 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3345 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2262 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी 19.6% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 4695 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 35106 करोड़ रही थी। अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस 11.89 से बढ़ कर 17.52 हो गयी।
कंपनी के नतीजे की खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब मंगलवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में कैर्न इंडिया के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 0.95% की बढ़त के साथ 340.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!