शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीबी कॉर्प (D B Corp) के मुनाफे में वृद्धि

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में डीबी कॉर्प लिमिटेड (D B Corp Ltd) के मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 70 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि गत वर्ष की समान तिमाही में 55 करोड़ रुपये रहा था। 
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 11% बढ़ कर 439 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 395 करोड़ रुपये रहा था। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:34 बजे 5.71% की  बढ़त के साथ यह 243.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!