शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) का मुनाफा 43% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) का मुनाफा बढ़ा है।

इस अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 43% बढ़ कर 194 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 136 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी में भी 34% का इजाफा हुआ है। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी  बढ़ कर 2710 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 2021 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 3:13 बजे 0.51% की बढ़त के साथ यह 59.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख