शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पोलारिस फाइनेंशियल (Polaris Financial) का मुनाफा 33% घटा

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में पोलारिस फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Polaris Financial Technology Ltd) का मुनाफा घट कर 41 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 61 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 33% की गिरावट आयी है।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 2% घट कर 561 करोड़ रुपये रह गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 573 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:19 बजे 3.70% की कमजोरी के साथ यह 123.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!