शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) का मुनाफा घटा

दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation Ltd) के मुनाफे में 36% की कमी आयी है।
कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2012 की तिमाही में 31.65 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2011 की इसी तिमाही में यह 49.65 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी कामकाजी आय में 3.6% की बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 623.35 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 601.49 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में कमजोरी का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 118.15 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि बाद में इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार यह शेयर 1.69% की गिरावट के साथ 121.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख