शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का मुनाफा बढ़ कर 80 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 72 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 11% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में बैक की कुल आय 19% बढ़ कर 1051 करोड़ रुपये दर्ज हुई है जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 883 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में बैंक के शेयर में कमजोरी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में बैंक का शेयर 160.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि बाद में इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार यह शेयर 5.55% की गिरावट के साथ 164.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख