शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) के मुनाफे में 8% की गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 326 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 354 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 8% बढ़ कर 4847 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 4492 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 334.15 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:39 बजे 5.03% की बढ़त के साथ यह 331.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!