शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Ltd) का कंसोलि़ेडेटेड मुनाफा 41% बढ़ा है। 
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 287 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 204 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 220% बढ़ कर 1464 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 457 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 93.30 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2 बजे 3.74% की बढ़त के साथ यह 92.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!