शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन (Suzlon) को 22 मेगावाट का ठेका

सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को एक ठेका मिला है।
कंपनी को 21.75 मेगावाट परियोजना के लिए यह ठेका श्री कुमारस्वामी मिनरल एक्सपॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Shri Kumarswami Mineral Exports Pvt Ltd) की ओर से मिला है।
जिसके तहत बेल्लारी में सुजलॉन एस66 की 1.25मेगावाट की नौ इकाईयों और एस88 की 2.1मेगावाट की पाँच इकाईयों वाली विंड टर्बाइनों की योजना शामिल हैं। इस परियोजना की कमिशनिंग तमिलनाडू में मार्च 2013 के अंत तक शुरू की जायेगी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 21.95 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11 बजे 1.66% की बढ़त के साथ यह 21.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!