शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का मुनाफा बढ़ कर 803 करोड़

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के मुनाफे में 12% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 803 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 716 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी भी 12% बढ़ कर 8960 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की समान तिमाही में 8002 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 377.75 रुपये तक चढ़ गया, लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसला। दोपहर 12:41 बजे 0.21% की कमजोरी के साथ यह 363.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख