शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports & Special Economic Zone Ltd) के मुनाफे में 12% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 361 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 321 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी भी 49% बढ़ कर 1350 करोड़ रुपये रही थी, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 907 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:15 बजे 0.46% की कमजोरी के साथ यह 130 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख