शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का मुनाफा 18% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्लू स्टील लिमिटेड (JSW Steel Ltd) का मुनाफा घटा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट 18% कर 137 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 168 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 8275 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 7860 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 879 पर दिन के उच्चतम स्तर तक पहुँच गया। दोपहर 3:10 बजे 0.85% की बढ़त के साथ यह 871 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!