शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट फार्मा (Terrent Pharma) का मुनाफा बढ़ कर 112 करोड़ रुपये

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 में टोरेंट फार्मा लिमिटेड (Terrent Pharma Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 35% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 112 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 83 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 13% बढ़ कर 798 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 695 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजें की खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.84% की कमजोरी के साथ यह 728 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!