शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) को 1401 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठेके प्राप्त हुए हैं। 
ये ठेके कुल 1401 करोड़ रुपये के हैं।
कंपनी को 605 करोड़ रुपये का पहला ठेका पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) की ओर से औरंगाबाद में 765 किलोवॉट सबस्टेशन के निर्माण के लिए मिला है। 
कंपनी को 320 करोड़ रुपये का ठेका महाराष्ट्र में रनवे, टैक्सवे, अप्रेन, पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर के निर्माण और सिविल कार्यों के लिए मिला है। वहीं, 476 करोड़ का ठेका उत्तर प्रदेश में निर्माण संबंधी कार्यों के लिए दिया गया है। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी को मध्य पूर्व से स्पेशल एयरपोर्ट प्रणाली के निर्माण और डिजाइनिंग के लिए मिला है।  
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11:30 बजे 0.59% की कमजोरी के साथ यह 1,554.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!