शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनियन बैंक (Union Bank) का मुनाफा बढ़ कर 302 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के मुनाफे में 37% की वृद्धि हुई है। इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 302 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 220 करोड़ रुपये रहा था। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 16% बढ़ कर 6959 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 5989 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई मे बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12:07 बजे 5.68% की बढ़त के साथ यह 254.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!