शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा घट कर 311 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) के मुनाफे में 44% की गिरावट दर्ज हुई है। 

इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 311 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 560 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 12% बढ़ कर 4785 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 4260 करोड़ रुपये रहा था। 
इस खबर के बाद बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट दर्ज की गयी और यह 163.60 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:05 बजे 1.50% के नुकसान के साथ यह 164.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख