शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) का मुनाफा 43% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में ल्युपिन लिमिटेड (Lupin Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 335 करोड़ रुपये हो गयी है। 
पिछले साल की समान अवधि में यह 235 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 43% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 37% बढ़ कर 2501 करोड़ रुपये दर्ज हुई है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 1820 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई मे कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:55 बजे 1.29% की बढ़त के साथ यह 607 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!