शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री मामूली घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने जनवरी 2013 में कुल 114,205 गाड़ियाँ बेची हैं।
कंपनी ने जनवरी 2012 में 115,433 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले जनवरी 2013 में कंपनी की बिक्री 1.1% घटी है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 103,026 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल जनवरी की तुलना में 2% बढ़ी है। इसने जनवरी 2013 में 11,179 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 22% की गिरावट आयी है।
कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री भी मामूली बढ़ कर 88,557 हो गयी है। वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 32% घट कर 8374 हो गयी है। एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 47% घट कर 1012 रह गयी है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 1,607.90 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:22 बजे 1.11% की बढ़त के साथ यह 1,600.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख