शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मुनाफा 72% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटा है। 
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 284 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1011 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 72% की गिरावट आयी है।
हालाँकि, अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 9% बढ़ कर 20,254 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 18,507 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 327.10 रुपये तक नीचे  चला गया। सुबह 11:30 बजे 0.35% की कमजोरी के साथ 338.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!