शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैरिको (Marico) के मुनाफे में 21% की वृद्धि

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में मैरिको लिमिटेड (Marico Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 102 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 84 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 21% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 11% बढ़ कर 1168 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 1052 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 223.20 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:10 बजे 0.95% की कमजोरी के साथ यह 225.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!