शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) का मुनाफा घट कर 52 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (TVS Motor Company Ltd) के मुनाफे में 9% की गिरावट आयी है।
 इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 52 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 57 करोड़ रुपये रहा था। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1% बढ़ कर 1799 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 1775 करोड़ रुपये रही थी।  
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 42.50 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 3:16 बजे 2.06% के नुकसान के साथ यह 42.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख