शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स लिंमिटेड (Tata Motors Ltd) की जनवरी महीने की बिक्री में 29% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने जनवरी 2013 में 61,660 वाहन बेचें, जबकि पिछले जनवरी 2012 में 87,465 वाहन बेचें गये। 
कंपनी की पैसेंजर वाहनों की घरेलू बिक्री भी 28% घट कर 57,780 दर्ज हुई है। जो कि जनवरी 2012 में 80,382 रही थी। 
कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 7% घट कर 42,571 हो गयी। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 45,713 व्यावसायिक वाहन बेचें थे। जनवरी 2013 में कंपनी ने 11,192 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 4,017 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर भी जनवरी 2013 में कंपनी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 3,880 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल जनवरी के 7,083 के मुकाबले 45% कम है।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 4.36% के नुकसान के साथ यह 285 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख