शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री मामूली बढ़ी

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जनवरी 2013 की बिक्री 3,47,624 रही है।

कंपनी की पिछले वर्ष जनवरी की बिक्री 3,37,875 रही थी। इस तरह बिक्री में 3% की बढ़ोतरी हुई है। 
कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 2% बढ़ी है और यह बढ़ कर 301,361 हो गयी है। इस दौरान बजाज ऑटो की व्यवसायिक वाहनों बिक्री में साल-दर-साल 7% की वृद्धि हुई है और यह 46,263 हो गयी है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 43,436 रही है। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 10% की बढ़ोतरी हुई है और यह जनवरी 2012 के 1,16,996 इकाइयों के मुकाबले 1,28,482 हो गयी है। 
कंपनी के नतीजों की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद दिखायी देगा। शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.26% की बढ़त के साथ यह 2,053.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख