शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री 18% बढ़ी

अतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto Ltd) की जनवरी 2013 की बिक्री 2808 रही है।
कंपनी की पिछले वर्ष जनवरी की बिक्री 2371 रही थी। इस तरह बिक्री में 18% की बढ़ोतरी हुई है।
कारोबारी साल 2012-13 के अप्रैल-जनवरी के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 20% बढ़ कर 26,400 रही है जबकि 2011-12 की इसी अवधि में यह 21,914 रही थी। 
कंपनी के नतीजों की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.15% की बढ़त के साथ यह 206.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!