शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant Foodworks Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 38 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 29 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 31% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 39% बढ़ कर 385 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 277 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 1,127 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2 बजे 5.24% के नुकसान के साथ यह 1,134.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!