शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किंगफिशर (Kingfisher) का घाटा बढ़ कर 755 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड (Kingfisher Airlines Ltd) का घाटा 70% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का घाटा बढ़ कर 755 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 444 करोड़ रुपये रहा था। 
गौरतलब है कि कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कारोबार पूरी तरीके से ठप्प रहा है। हालाँकि कंपनी ने अपनी उड़ानों के पुनर्संचालन के लिए डीजीसीए को रिवाइवल प्लान सौंपा है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 11.70 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11:38 बजे 3.75% के नुकसान के साथ यह 12.07 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!