शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएल (USL) - डियाजियो (Diageo) सौदे को सेबी की मंजूरी

सेबी (SEBI) ने डियाजियो (Diageo) के खुले प्रस्ताव (ओपन ऑफर) को मंजूरी दे दी है।
बाजार नियामक संस्था सेबी ने डियाजियो द्वारा यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (United Spirits Ltd) में 26% के ओपन ऑफर को मंजूरी दी है। पिछले साल नवंबर में इस सौदे की घोषणा के तुरंत बाद कंपनी ने खुली पेशकश की गयी थी जिसे अब सेबी ने मंजूरी दी है। 
गौरतलब है कि गत वर्ष यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) ने शराब बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी डियाजियो (Diageo) के साथ करार किया था। जिसके तहत डियाजियो का यूनाइटेड स्पिरिट्स में 53.4% हिस्सेदारी खरीदना तय हुआ था।
इस सौदे के तहत कंपनी की 27.4% हिस्सेदारी डियाजियो 1,440 रुपये प्रति शेयर के पर खरीदेगी और बाकी 26% हिस्से के लिए खुला प्रस्ताव (ओपन ऑफर) लाया जाना था। यह सौदा लगभग 210 करोड़ डॉलर का है।
इन समझौतों के पूरा हो जाने के बाद विजय माल्या यूएसएल तथा यूबीएचएल में बतौर चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। वह यूएसएल कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए डियाजियो के साथ मिलकर काम करेंगे। 
बीएसई में यूएसएल के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.11% की बढ़त के साथ यह 1,894.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!