शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सूर्या रोशनी (Surya Roshni) की बिक्री बढ़ कर 721 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में सूर्या रोशनी लिमिटेड (Surya Roshni Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 19 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में यह 13 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 46% की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 21% बढ़ कर 721 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 598 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री भी 21% बढ़ कर 721 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 598 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 3:08 बजे 14.43% की बढ़त के साथ यह 82.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!