शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) का मुनाफा घटा

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bajaj Electricals Ltd) के मुनाफे में 64% की गिरावट आयी है। 
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 12 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 33 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
कारोबारी साल साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 873 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 794 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 172.65 रुपये तक नीचे चला गया था। हालाँकि अभी यह वापस हरे निशान पर लौट आया है। दोपहर 3:22 बजे
5.74% की बढ़त के साथ यह 194.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख